सितंबर में औद्योगिक उत्पादन में 4.3 फीसदी की गिरावट

सितंबर में औद्योगिक उत्पादन में 4.3 फीसदी की गिरावट नई दिल्ली। औद्योगिक उत्पादन में गिरावट का


नई दिल्ली। औद्योगिक उत्पादन में गिरावट का सिलसिला जारी है। सितंबर महीने में औद्योगिक उत्पादन में पिछले साल सितंबर की तुलना में 4.3 प्रतिशत गिरावट आई है। सोमवार को जारी किए गए आधिकारिक मैन्यूफेकरिंग सेक्टर के खराब प्रदर्शन की वजह से औद्योगिक उत्पादन में गिरावट आई है। पिछले साल सितंबर में फैक्ट्री आउटपुट में 4.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। सितंबर महीने में मैन्यूफैचारिंग सेक्टर में 3.9 प्रतिशत की गिरावट आई है जबकि पिछले साल सितंबर में इसमें 4.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। सितंबर में पावर सेक्टर में भी 2.6 प्रतिशत की गिरावटहुई है। पिछले साल समान अवधि में इसमें 8.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई थी। सितंबर में माइनिंग सेक्टर में भी 8.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले साल सितंबर में माइनिंग सेक्टर में 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।