बाईक पर जा रहेनिगम कर्मचारी को अज्ञात आरोपी ने मारापत्थर

भोपाल(निप्र)। राजधानी के गोविंदपुरा थाना इलाके में बाइक से घर जा रहे नगर निगम कर्मचारी को अज्ञात आरोपी द्वारा पत्थर मारकर घायल किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 31वर्षीय सुनील कुमार यादव नगर निगम में कर्मचारी हैं-उन्होंने शिकायत की आवेदन देते हुए बताया कि दो दिन पहले 22 मार्चको वह अपनी बाइक से घर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में कारगिल कॉलोनी के पास किसी अज्ञात आरोपी ने उसे पत्थर फेंक कर मार दिया जिससे वह सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसे चोटे आईहै। मामले में थाना पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।


Popular posts