भोपाल (नप्र)। कोरोनावायरस के चलते शहर में लगे कप! में गरीब लोग कहीं भूखे नहीं रह जाएं, इसके लिए शहरभर में सैकड़ों लोगों ने संकल्प लिया है। लोग सुबह बेसहारा और गरीब लोगों के लिए पहले नाश्ता फिर दोपहर और रात के भोजन की व्यवस्था में लगे हैं। जिला प्रशासन और नगर निगम की मदद से भी लोगों को भोजन बांटा जा रहा है। 3 दिन की परेशानी के बाद लोग स्वास्थ्य के प्रति भी जागरुक देखे जा रहे हैं। जब तक जरूरी नहीं हो, लोग घरों से नहीं निकल रहे। शनिवार को नगर निगम की गाड़ियां शहर के 380 रूटों पर वाहनों से घर-घर जाकर सब्जियां बेचेंगी। लेकिन इसके लिए भी नगर निगम ने गाइडलाइन जारी की है। सब्जी सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगी जो गाइडलाइन का पालन करेंगे। यानि पर्याप्त दूरी और मास्कलगाकर सब्जी खरीदने आएंगे। किराने के सामान की होम डिलिवरी व्यवस्था असफल होने से अब जिला प्रशासन में किराना दुकानें खुलवाने का निर्णय लिया है। इन दुकानों पर भी लोगों को पर्याप्त दूरी पर सामान खरीदने की हिदायत दी जा रही है।
कोई भूखा न रहे, इसलिए शहरवासियों ने संभाल लिया हैमोर्चा सभ