कोरानापाबंदी के कारणचाय उत्पादन में 10 करोड़ किग्रा की कमीकी संभावना

कोलकाता, एजेंसी। देश का चाय उत्पादन 21 दिनों तक आने जाने पर देशव्यापी पाबंदियों के कारण इस वर्ष 10 करोड़किलोग्राम कम हो सकता है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में वर्ष 2019 के दौरान लगभग 138.9 करोड़किलोग्राम चाय का उत्पादन किया था।चाय बोर्ड के अध्यक्ष पी के बेजबरुआ ने पीटीआई-भाषा को बताया, "लॉकडाउन करना अपरिहार्य था क्योंकि बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कोई अन्य विकल्प नहीं है। हालांकि, देश का चाय उत्पादन प्रभावित होगा और इससे चाय उद्योग पर असर पड़ेगा।" उन्होंने कहा कि चाय की पौधों को फिर से उत्पादन के स्तर पर लाने में समय लगेगा।टी बोर्ड के उपाध्यक्ष अरुण कुमार रेने कहा कि "लॉकडाउन के कारण इस वर्ष उत्पादन में लगभग 10 करोड़ किलोग्राम की कमी होने की संभावना है।' उन्होंने कहा कि इससे चाय कीमतों में वृद्धि हो सकती है।प्रकोप का प्रभाव दुनिया भर में महसूस किया जाएगा। सर्वोच्च प्राथमिकता इस वायरस के सामुदायिक प्रसार को रोकना है।"