कोरोना महामारी : अस्थाई कंट्रोल रूम में 520 समस्याओं का निराकरण

.. भोपाल कोरोना वायरस के मद्देनजर शहर में कर्पू के दौरान लोगों की समस्याओं के निदान के लिए अस्थाई कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिस पर हेल्पलाइन के माध्यम से लोग अपनी समस्याएं बता रहे हैं। शुक्रवार को कंट्रोल रूम में लोगों की करीब 520 समस्याओं का निराकरण किया गया है। जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दौरान आमजन को रोजमर्रा की चीजेंव अन्य आवश्यक सामग्री की खरीददारी एवं आवागमन के दौरान आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण और कोरोना संक्रमण के संबंध में जानकारीवसूचना के लिए अस्थाई रूप से बनाये गए कंट्रोल रूम में आगजन द्वारा गुरुवार दोपहर से शुक्रवार तक 520 कॉल आ चुके हैं, जिनकी समस्याओं का पुलिस टीम द्वारा फोन पर त्वरित निराकरण किया गया। इसके साथ ही कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए।