मास्क और गलस पहनकर वन्य प्राणियों की देखरेख कर रहे वन विहार के कर्मचारी

भोपाल, निप्र। एक ओर कोरोना के चलते अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर पूरा शहर अपने घरों में बंद है, वहीं वन विहार विहार में अब भी चहल-पहल है। शहर के बीच में बने इस राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन तो बंद है, लेकिन कर्मचारी लगातार आ रहे हैं। दरअसल यह कर्मचारी यहां रहने वाले वन्य प्राणियों की सुरक्षा और देखभाल के लिए आ रहे हैं। वन विहार प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को मास्क और गलब्स उपलब्ध कराए हैं। । कोरोना के खतरे के बीच भी वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में दो दर्जन से अधिक कर्मचारी वन्य प्राणियों की सुरक्षा और देखरेख में जुटे हुए हैं। वन विहार में पर्यटन बंद कर दिया गया है, इसके चलते पार्क का 50 फीसदी काम तोकमहुआहैलेकिन वन्य प्राणियों के भोजनसेलेकर उनकी हाउसिंग की सफाई जैसे काम नियमित जारी है। वन विहार के वन्य प्राणी विशेषज्ञ डॉ अतुल गुप्ता रोजाना पार्क पहुंचकर वन्य प्राणियों की रुटीन जांच करते हैं, वे इस बात काभी ध्यान रखते हैं, किवन्य प्राणियों की देखरेख अच्छेसेहो और उनमें कोई संक्रमण नहीं फैले।


इनका कहना


वन विहार के कर्मचारी कठिन समय में भी जुटेहए हैं। कर्मचारियों को मास्क और दस्तानों के साथ सेनेटाइजर उपलब्ध कराए गए है, ऐसे में वन्य प्राणियों की देखभाल और सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। एके जैन, डिप्टी डायरेक्टर, वन विहार