जिलों में भारी बारिश भोपाल (निप्र)। मध्यप्रदेश में बड़ी तेजी के साथमौसम ने पलटी खाई मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल छिंदवाड़ा होशंगाबादरायसेन इत्यादि जिलों में भारी गरज के साथ बारिश हुई। बेमौसम बारिश के कारण किसानों को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पडरहा है। जनता कफ्यू के कारण फसल काटने के लिए हार्वेस्टर और मजदूर नहीं मिल रहे थे। खेत में कटाई होकर जो खाद्यान्न रखा था। वह भी बारिश में बुरी तरह भीग गया है। कृषि उपज मंडियों में और समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं होने से किसानों को दौहरी मारका सामना करना पड़रहा है। आज हुई बारिश ने हजारों किसानों की खड़ी फसल और खेतों में रखे अनाज को काफी नुकसान पहुंचा दिया है। जिससे किसान भारी परेशान हैं।
मौसम बदला, कई जिलों में भारी बारिश